ये हैं दुनिया के टॉप-10 देश जहां कोरोना का है सबसे ज्यादा प्रभाव, जानिए भारत का हाल

ये हैं दुनिया के टॉप-10 देश जहां कोरोना का है सबसे ज्यादा प्रभाव, जानिए भारत का हाल

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 19,462,112 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 722,285 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना (Corona) से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। यह तो रहा पूरी दुनिया में कोरोना (Corona) के मामलों का आंकड़ा, आइए अब जानते हैं कि भारत में कितने मामले हैं।

पढ़ें- चीन में फिर से फैला एक और 11 साल पुराना वायरस, 67 संक्रमित और 7 मौतें

भारत में कोरोना के कुल मामले (Total cases of corona in India):

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 634945 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 1535743 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 44386 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 2215074 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

अगर सभी देशों की बात करें तो कोरोना के मामले में सबसे प्रभवित देशों में अमेरिका पहले स्थान पर है। आइए कोरोना से प्रभावित टॉप 10 देशों की लिस्ट देखते हैं।

अमेरिका:             केस- 5,199,444, मौतें- 165,617

ब्राजील:              केस- 3,035,582, मौतें- 101,136

भारत:               केस- 2,214,137, मौतें- 44,466

रूस:                 केस- 887,536, मौतें- 14,931

साउथ अफ्रीकाः         केस- 559,859, मौतें- 10,408

पेरू:                  केस- 478,024, मौतें- 21,072

मैक्सिको:              केस- 475,902, मौतें- 52,006

कोलंबिया:              केस- 387,481, मौतें- 12,842

चिली:                 केस- 373,056, मौतें- 10,077

स्पेन:                 केस- 361,442, मौतें- 28,503

इसके अलावा 19 देश ऐसे हैं जहां कोरोना संक्रमित की संख्या 2 लाख के ऊपर है। इनमें ईरान, पाकिस्तान, तुर्की, सउदी अरब, इटली, जर्मनी और बांग्लादेश भी शामिल है।

 

इसे भी पढ़ें-

कोरोना मरीजों का इलाज कैसे होता है?

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।